लिट्टीपाड़ा में एमडीए-आईडीए कार्यक्रम 2026 को लेकर दवा प्रशासकों का एकदिवसीय प्रशिक्षण आयोजित
लिट्टीपाड़ा (पाकुड़ )प्रखंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, लिट्टीपाड़ा के सभागार में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी की अध्यक्षता में आगामी आसन्न एमडीए-आईडीए कार्यक्रम 2026 के तहत सभी दवा प्रशासकों का एकदिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम 10 फरवरी से 25 फरवरी तक निर्धारित है।
कार्यक्रम को सफल बनाने के उद्देश्य से सभी लक्षित लाभार्थियों को फाइलेरिया जैसी गंभीर बीमारी से बचाव के लिए उनकी उम्र एवं ऊंचाई के अनुसार आइवरमेक्टिन, डीईसी एवं एलबेंडाजोल की दवा खिलाई जाएगी। प्रशिक्षण के दौरान दवा वितरण की प्रक्रिया, सावधानियां एवं जनजागरूकता पर विशेष जोर दिया गया।
मौके पर उपस्थित प्रशिक्षक एमटीएस बिक्की रजक एवं केटीएस सिमोन माल्टो ने सभी दवा प्रशासकों को कार्यक्रम से जुड़ी आवश्यक एवं महत्वपूर्ण जानकारी विस्तार से दी।










