लायंस क्लब मधुपुर यूनिटी ने असहायों को कराया पौष्टिक भोजन,सामाजिक सेवा की मिसाल पेश की

मधुपुर: शहर के हाजी गली स्थित काजल टैक्सटाइल के समीप लायंस क्लब मधुपुर यूनिटी के तत्वावधान में असहाय एवं गरीब लोगों के बीच पौष्टिक भोजन वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मानवीय पहल के तहत जरूरतमंदों को भरपेट एवं संतुलित भोजन कराया गया, जिससे उनके चेहरे पर खुशी और संतोष साफ झलकता नजर आया। लायंस क्लब मधुपुर यूनिटी लंबे समय से सामाजिक सेवा के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाता आ रहा है।भोजन वितरण के अलावा क्लब द्वारा समय-समय पर स्वास्थ्य शिविर, जरूरतमंदों को सहायता, स्वच्छता अभियान तथा अन्य जनकल्याणकारी कार्यक्रम भी संचालित किए जाते रहे हैं।क्लब का उद्देश्य समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों तक मदद पहुंचाना और उन्हें सम्मानपूर्वक जीवन जीने का अवसर देना है।
इस कार्यक्रम में लायंस क्लब मधुपुर यूनिटी की अध्यक्ष अर्फी नाज़,सचिव शिलु समद, ट्रेजर रामचंद्र झा, चेयरपर्सन शौकत नाज़,प्रिंस समद,मोहम्मद चांद सहित क्लब के कई अन्य सदस्यों का अहम योगदान रहा। सभी सदस्यों ने सेवा भाव से कार्यक्रम को सफल बनाने में सक्रिय भागीदारी निभाई।
स्थानीय लोगों ने लायंस क्लब मधुपुर यूनिटी की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे सामाजिक कार्य समाज में सकारात्मक संदेश देते हैं और जरूरतमंदों के जीवन में नई उम्मीद जगाते हैं। क्लब के पदाधिकारियों ने बताया कि भविष्य में भी इसी तरह के सेवा कार्य निरंतर जारी रहेंगे, ताकि अधिक से अधिक जरूरतमंदों तक सहायता पहुंचाई जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *