लातेहार में डॉ. रत्नप्पा कुम्हार जी की 27वीं पुण्यतिथि श्रद्धा व सम्मान के साथ मनाई गई

लातेहार।लातेहार पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित स्वतंत्रता सेनानी, संविधान सभा के सदस्य एवं उसके सचिव रहे तथा डॉ. भीमराव अंबेडकर के साथ भारतीय संविधान के अंतिम मसौदे पर हस्ताक्षर करने वाले महान व्यक्तित्व डॉ. रत्नप्पा कुम्हार जी की 27वीं पुण्यतिथि मंगलवार को लातेहार शहर के बानपुर स्थित सुरेन्द्र प्रजापति के आवासीय परिसर में श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई।जिसमे मुख्य रूप से लातेहार प्रखण्ड के अलावे बालूमाथ ,बरवाडीह, बरियातू एवं चंदवा शामिल है।इस अवसर पर वक्ताओं ने डॉ. रत्नप्पा कुम्हार जी के जीवन, स्वतंत्रता संग्राम में उनके योगदान, सांसद, विधायक एवं मंत्री के रूप में उनकी भूमिका तथा संविधान निर्माण में उनके अमूल्य योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। वक्ताओं ने बताया कि डॉ. कुम्हार जी का जन्म 15 सितंबर 1909 को हुआ था तथा उनका निधन 23 दिसंबर 1998 को हुआ। उनका संपूर्ण जीवन सामाजिक न्याय, समानता और राष्ट्रनिर्माण के मूल्यों का प्रेरणास्रोत है, जिसे आज की पीढ़ी को अपनाने की आवश्यकता है।कार्यक्रम में संजय प्रजापति (प्रखंड अध्यक्ष), संतोष प्रजापति (उपाध्यक्ष), पप्पू प्रजापति (महासचिव), दीपक कुमार प्रजापति (सचिव), बहादुर प्रजापति (कोषाध्यक्ष) सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।
बारियातू में श्रद्धांजलि अर्पित कर डॉ. रत्नप्पा कुम्हार को किया गया याद
बारियातू प्रखंड में आयोजित कार्यक्रम में प्रखंड अध्यक्ष आनंद प्रजापति एवं प्रखंड सचिव सह विधायक प्रतिनिधि सोनू प्रजापति सहित वक्ताओं ने अपने विचार रखे। मौके पर राकेश प्रजापति, नरेश प्रजापति, अवध प्रजापति, दिनेश प्रजापति, डॉ. रणधीर प्रजापति सहित समाज के अनेक लोग उपस्थित थे।
बालूमाथ व चंदवा प्रखंड में भी डॉक्टर रत्नप्पा जी की पुण्यतिथि धूमधाम से मनाई गई
बालूमाथ प्रखंड मुख्यालय स्थित प्रजापति भवन में प्रखंड अध्यक्ष आदित्य प्रजापति के नेतृत्व में डॉ. रत्नप्पा कुम्हार जी की पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर प्रजापति समाज के सैकड़ों लोगों ने डॉ. रत्नप्पा जी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने डॉ. रत्नप्पा कुम्हार जी के सामाजिक योगदान पर प्रकाश डालते हुए अपने-अपने विचार व्यक्त किए। मौके पर बाल गोविंद प्रजापति, मक्खन प्रजापति, अपील प्रजापति, सुधीर प्रजापति, अशोक प्रजापति, सुरेश प्रजापति, विनोद प्रजापति, धर्मेंद्र प्रजापति सहित दर्जनों प्रजापति समाज के सदस्य उपस्थित थे।वहीं चंदवा प्रखंड में भी पुण्यतिथि धूमधाम से मनाई गई, जिसमें भारी संख्या में लोगों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम को सफल बनाने में चंदवा प्रखंड अध्यक्ष गुलाब प्रजापति, मनोनीत जिलाध्यक्ष भुनेश्वर प्रजापति, प्रखंड सचिव रंजन कुमार प्रजापति सहित कई लोगों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *