लातेहार डीटीओ ने वाहन जांच अभियान चलाकर सात वाहनों से 86500 की दंड राशि वसूली

बालूमाथ । जिला परिवहन पदाधिकारी उमेश मंडल के नेतृत्व में जिले के विभिन्न मार्गों पर वाहन जांच अभियान चलाया गया । इस दौरान लातेहार सदर प्रखंड के होटवाग़ मुख्य मार्ग पर भारी वाहनों एवं तेज रफ्तार परिवहन कर रहे वाहनों की जांच की गई । जिसमें दोषी पाए जाने पर सात वाहनों से 86,500 रु राजस्व की वसूली की गई. इस संबंध में परिवहन पदाधिकारी उमेश मंडल ने बतलाया कि उपायुक्त लातेहार के निर्देशानुसार जिले में बढ़ती सड़क दुर्घटना की रोकथाम एवं यातायात नियम को सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया जा रहा है देखा जा रहा है की बड़ी भारी वाहन तेज रफ्तार से वाहनों की परिचालन कर रहे हैं. ऐसे वाहनों से फाइन किया जाएगा। बतलाया कि यह अभियान नियमित जारी रहेगा.इस अभियान में परिवहन पदाधिकारी उमेश मंडल,मो. तनवीर सहित विभाग के कर्मी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *