रोजगार संकट पर उग्र ग्रामीण, झामुमो जिलाध्यक्ष के आवास का घेराव

रोजगार को लेकर मंझलाडीह पंचायत के ग्रामीणों ने किया झामुमो जिलाध्यक्ष के आवास का घेराव
हिरणपुर (पाकुड़): बीते एक माह से क्षेत्र के कई क्रशर व पत्थर खदान बन्द रहने से आक्रोशित मंझलाडीह पंचायत के हजारों ग्रामीणों ने रविवार को कमलघाटी स्थित झामुमो जिला अध्यक्ष अजीजुल इस्लाम के आवास का घेराव किया । रोजगार नही मिलने पर सड़क जाम की चेतावनी भी दिया । घेराव के दौरान थाना प्रभारी रंजन कुमार सिंह के नेतृत्व में काफी संख्या में पुलिसबल भी मौजूद थे ।इस घेराव में पंचायत के सभी गांवो के लोग शामिल थे। आक्रोशित ग्रामीणों ने कहा कि बीते एक माह से पंचायत अंतर्गत छह – सात क्रशर व पत्थर खदान बन्द पड़ा हुआ है। क्रशर व खदानों में मजदूरी कर हम वर्षो से परिवार की जीवनयापन करते आ रहे है। पर क्रशर बन्द रहने से आर्थिक समस्या आ गई है। इसको लेकर झामुमो जिलाध्यक्ष के आवास की घेराव की गई है। जिससे कि इनके माध्यम से जिले के आला अधिकारी व सरकार को अवगत कराया जा सके। यदि हमारे समस्याओ का निदान नही किया गया तो सड़क जाम की जाएगी। जिलाध्यक्ष ने काफी देर तक ग्रामीणों के साथ वार्ता किया। ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि एक सप्ताह के अंदर इस समस्या की समाधान कर लिया जाएगा।इसको लेकर जनप्रतिनिधियों , जिला प्रशासन व मुख्यमंत्री को भी अवगत कराया जाएगा। वही उन्होंने कहा कि सड़क जाम से समस्या का निदान नही हो सकता। जिला अध्यक्ष ने बताया कि जनता की सुख सुविधाओ की ध्यान देना हमारा कर्तव्य है। लोग रोजगार को लेकर काफी परेशान है। क्षेत्र में जितने भी वैध क्रशर व पत्थर खदान है। सभी को अविलंब चालू कराने की दिशा में प्रयास किया जाएगा। इसको लेकर विधायक , सांसद , जिला प्रशासन व मुख्यमंत्री को भी अवगत कराया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *