रैलीगढ़ा में वार्षिक खान सुरक्षा सप्ताह समारोह का आयोजन

गिद्दी. रैलीगढ़ा पीट कार्यालय परिसर में बुधवार को 68वां वार्षिक खान सुरक्षा सप्ताह समारोह का आयोजन किया गया. सर्वप्रथम डीडीएमएस व संयोजक ने झंडोत्तोलन किया. इसके पश्चात अधिकारियों व मजदूरों ने सामूहिक रूप से सुरक्षा नियमों की शपथ ली. निरीक्षण दल के संयोजक विकास कुमार ने कहा कि सुरक्षा नियमों की अनदेखी करने से ही कोयला खदानों में दुर्घटना घटती है. सुरक्षा के प्रति सजगता जरूरी है. डीडीएमएस एजाज मोहम्मद व अरगड्डा जीएम सत्यजीत कुमार ने कहा कि उत्पादन के साथ सुरक्षा जरूरी है. अधिकारियों व कर्मचारियों से सुरक्षा नियमों का पालन हरहाल में करने की अपील की. समारोह में एरिया सेफ्टी ऑफिसर रमेश कुमार, रैलीगढ़ा पीओ एएन सिंह ने भी अपनी-अपनी बातें रखी. समारोह में बेहतर कार्य करने वाले कई सीसीएलकर्मियों को सम्मानित किया गया. इसका संचालन संतोष चन्द्रवेश ने किया. इस मौके पर निरीक्षण दल के सदस्य अरविंद, सुकंत साहा, लावुंदर महतो, जेना उरांव, कुमार अमित नंदन, राजीव रंजन, प्रियंका कुमारी, रैलीगढ़ा के मैनेजर आलोक मल्लिक, आर पाटिल, अंकित भगत, संजय राय, नरहरि शुक्ला, सुभाष यादव, तालेश्वर महतो, सोनू, प्रेमचंद शर्मा, हितेश झा, नागेंद्र सिंह, कमल सिंह घटवार, परमेश्वर ठाकुर, हिमांशु, सोनाली, कांति सिंह, पुष्पा, सुरभि सहित कई कर्मी उपस्थित थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *