रेलीगढ़ा स्थित शिव मंदिर परिसर में शुक्रवार को देर शाम में एक रेलीगढ़ा वासियों की बैठक

गिद्दी :- आयोजित की गई। बैठक में मुख्य रूप से चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर रेलीगढ़ा में प्रत्येक वर्ष की भांती इस वर्ष भी अगामी 19 मार्च 2026 से 27 मार्च 2026 तक शिव हनुमान राधा कृष्ण राम दरबार की पांचवी वार्षिक महायज्ञ एवं रामनवमी समिति 2026 का गठन किया गया। इसके पूर्व पुरानी समिति को भंग कर रेलीगढ़ा निवासी सह जनता मजदूर संघ के अरगड्डा क्षेत्रीय अध्यक्ष अवधेश कुमार उपाध्याय उर्फ टीकधारी बाबा को सर्वसम्मति से अध्यक्ष एवं प्रेमचंद शर्मा को सचिव बनाया गया है। जबकि यज्ञ समिति के सरंक्षक रेलीगढ़ा के परियोजना पदाधिकारी ए एन सिंह, उप सचिव सुमित पांडेय व कोषाध्यक्ष अनिल नायक बनाएं गए हैं वही कार्यकारिणी सदस्य में रेलीगढ़ा के मुखिया गुंजन साव, जगदीश सिंह, गोपि किशन शर्मा, कुनाल शर्मा, रंजन सिंह, गुड्डू सिंह,श्रवण शर्मा, सावर मल शर्मा, अशोक बंसल, विकास ओझा, सुकेश दूबे, मुकेश दूबे, राकेश दुबे, संतोष कुमार सिंह, सतीश कुमार, राजू विश्वकर्मा, अभिषेक प्रसाद, सोनू सेठ, गोलू सोनी, को रखा गया है।
हर वर्ष की भांति इस वर्ष भव्य होगा यज्ञ: उपाध्याय
गिद्दी – रेलीगढ़ा स्थित शिव मंदिर परिसर में आयोजित अगामी 19 मार्च 26 से 27 मार्च 26 तक शिव हनुमान राधा कृष्ण राम दरबार की पांचवी वार्षिक महायज्ञ हर वर्ष की भांति इस वर्ष भव्य रूप से मनाया जाएगा उपरोक्त बातें रेलीगढ़ा निवासी सह यज्ञ समिति के अध्यक्ष अवधेश कुमार उपाध्याय उर्फ टीकधारी बाबा ने कहा। उन्होंने कहा इस वर्ष काशी विश्वनाथ की नगरी वाराणसी से यज्ञ अनुष्ठान कराया जाएगा। साथ ही कइ कार्यक्रम आयोजित की जाएगी।
Search on web

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *