रेलीगढ़ा में स्टेज स्टार गोलू राजा का सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन:- 13 जनवरी को

गिद्दी :- जनता मजदूर संघ के अरगड्डा क्षेत्रीय अध्यक्ष अवधेश कुमार उपाध्याय के द्वारा रेलीगढ़ा में स्टेज स्टार गोलू राजा एवं बबीता सागर का सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन अगामी 13 जनवरी को किया गया है।
इस मौके पर श्री उपाध्याय ने कहा कि उनका सांस्कृतिक कार्यक्रम में हमेशा लगाव रहा हैं वह स्वयं भी भोजपुरी भजन कीर्तन करते हैं। साथ ही उनकी पोती का प्रथम जन्म उत्सव के अलावा वर्तमान में अच्छाई से सेवानिवृत्त भी हुए हैं इसके उपलक्ष्य में उक्त कार्यक्रम का आयोजन किया गया है जिसमें सभी को सांस्कृतिक कार्यक्रम का लुप्त उठाने को कहा। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर रेलीगढ़ा में भव्य रूप से सांस्कृतिक मंच एवं विधुत साज सज्जा का व्यवस्था किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में परिवारिक सदस्य, क्षेत्र के सभी स्थानीय कलाकार, जनता मजदूर संघ के वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ताओं के अलावा सभी गणमान्य लोगों को शामिल होने का अपील किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *