रेलवे मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में पूर्व रेलवे के मुख्य स्टेशनों पर सख्त चेकिंग अभियान चलाया

चितरंजन स्टेशन से जसीड स्टेशन तक चला विशेष अभियान, नियम तोड़ने वालों से वसूला गया जुर्मानामधुपुर रेलवे मजिस्ट्रेट जुलियन आनंद टोप्पो के नेतृत्व में सोमवार को पूर्व रेलवे के अंतर्गत चितरंजन, झाझा, जसीडीह एवं मधुपुर रेलवे स्टेशनों पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। इस अभियान का उद्देश्य रेलवे परिसर में अनुशासन बनाए रखना, यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई करना था। विशेष जांच अभियान के दौरान बिना टिकट यात्रा करने वाले यात्रियों, प्लेटफॉर्म टिकट के बिना स्टेशन परिसर में घूमने वालों, अनधिकृत रूप से रेलवे क्षेत्र में प्रवेश करने वालों तथा अन्य रेलवे नियमों का उल्लंघन करने वालों की सघन जांच की गई। जांच के क्रम में बड़ी संख्या में नियम तोड़ने वालों को पकड़ा गया और उनसे नियमानुसार जुर्माना वसूला गया। रेलवे मजिस्ट्रेट जुलियन आनंद टोप्पो ने बताया कि इस तरह के विशेष चेकिंग अभियान आगे भी लगातार चलाए जाएंगे, ताकि रेलवे स्टेशनों पर अव्यवस्था, अवैध गतिविधियों और नियमों की अनदेखी पर प्रभावी नियंत्रण लगाया जा सके। उन्होंने यात्रियों से अपील की कि वे रेलवे के नियमों का पालन करें, वैध टिकट के साथ ही यात्रा करें और स्टेशन परिसर में अनुशासन बनाए रखें। इस चैकिंग अभियान में सीआईटी वीके कुल्लू, मोहम्मद फिरोज अख्तर, संजित सरकार, सिनियर टीई ए.के. पावारिया,घनश्याम गुप्ता,वरुण कुमार, पप्पू तांती, मोहम्मद जाफर अंसारी, टीटीआई मोहन मुखर्जी,उत्तम कुमार सेन,आई एम.के.मंडल,रमेश कुमार, के.के.,दास,संजीव कुमार गुप्ता, किशोर कुमार पासवान, मनोरंजन कुमार सहित कोर्ट कर्मी मोहम्मद रमीज राजा,उदय सिंहा, समेत रेलवे सुरक्षा बल, जीआरपी प्रशासन के अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहे। रेलवे प्रशासन ने स्पष्ट किया कि यात्रियों की सुरक्षा और सुविधाओं के मद्देनज़र इस तरह की कार्रवाई आवश्यक है और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्ती जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *