रेड क्रॉस ने जरूरतमंदों के बीच किया कंबल वितरण

चतरा : चतरा में लगातार बदलते मौसम और आसमान में छाए बादलों के कारण ठंड ने एक बार फिर अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। बढ़ती कनकनी को देखते हुए रेड क्रॉस की ओर से जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मानवीय पहल के तहत राज्यसभा के पूर्व सांसद धीरज प्रसाद साहू के सौजन्य से 100 गरीब एवं असहाय लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया। कंबल वितरण के लिए मुख्य रूप से वृद्ध, विधवा और अत्यंत गरीब लोगों को चिन्हित किया गया था, ताकि सही मायनों में जरूरतमंदों तक सहायता पहुँच सके।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रेड क्रॉस के सचिव ने कहा कि पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू के सहयोग से प्रत्येक वर्ष गरीबों के बीच कंबल वितरण किया जाता रहा है। इसी क्रम में इस वर्ष भी जरूरतमंदों को लाभान्वित किया गया है। वहीं रेड क्रॉस कार्यकारिणी सदस्य हाजी साबिर हुसैन ने बताया कि इस वर्ष कंबल वितरण कार्यक्रम के तहत 100 गरीब जरूरतमंद लोगों को कंबल दिया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि यदि आगे आवश्यकता पड़ी तो और अधिक जरूरतमंदों को भी कंबल उपलब्ध कराया जाएगा।
इस मौके पर रेड क्रॉस के कोषाध्यक्ष गोपाल वर्मा, कार्यकारिणी सदस्य हाजी साबिर हुसैन, जावेद अख्तर, जावेद पप्पू रजा सहित रेड क्रॉस के सभी स्टाफ मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *