राष्ट्रीय सेवा मंच ने भुरकुंडा बाजार में 150 गरीबों के बीच भोजन का किया वितरण

भुरकुंडा।राष्ट्रीय सेवा मंच ने रविवार को भुरकुंडा साप्ताहिक बाजार में दूर-दराज से दातुन और पत्तल बेचने आए 150 जरूरतमंद एवं गरीब परिवारों के बीच भोजन का वितरण किया। इस दौरान मंच द्वारा सैंकड़ों गरीबों के बीच पुरी-सब्जी और जलेबी का वितरण किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्वर्गीय निर्मला देवी के पति शिवशंकर साहू, पुत्र नागेंद्र प्रसाद साहू व प्रेम प्रसाद साहू, और पौत्र निशांत कुमार के सहयोग से किया गया। बताया गया कि बीते 10 वर्षों से जनसहयोग से नियमित रूप से भोजन सेवा चलाया जा रहा है। ऐसे नेक और सामाजिक कार्यों में सबों को तन-मन-धन से सहयोग करने की अपील की। कार्यक्रम को सफल बनाने में मंच के अध्यक्ष डब्लू सिंह, उमाशंकर जायसवाल, प्रो. रामानुज सिंह, रिंकू वर्णवाल, रमाशंकर मेहता, लालू उरांव, शुकरा करमाली, सरिता देवी, मुस्कान, प्रवीण, लखन राम, संजू सिन्हा सहित अन्य लोगों का योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *