राष्ट्रीय सेवा मंच ने भुरकुंडा बाजार में गरीबों के बीच भोजन का किया वितरण

भुरकुंडा।समाजसेवी संस्था राष्ट्रीय सेवा मंच भुरकुंडा द्वारा प्रत्येक सप्ताह की भांति इस रविवार को भी साप्ताहिक हाट भुरकुंडा में दूर-दराज ग्रामीण क्षेत्रो से दातुन-पत्तल बेचने आने वाले गरीब-जरूरतमंदों के बीच भोजन वितरण किया गया। इस दौरान लगभग 150 गरीब महिला-पुरूष व बच्चों के बीच पुरी-सब्जी और जलेबी का वितरण किया गया। जरूरतमंदों के बीच भोजन वितरित करते हुए मंच के अध्यक्ष डब्लू सिंह ने बताया कि पिछले दस वर्षों से यह भोजन सेवा जन सहयोग से लगातार चल रही है और आगे भी जारी रहेगी। उन्होंने ऐसे नेक और सामजिक कार्यों में सबों को तन-मन-धन से सहयोग करने की अपील की। कार्यक्रम को सफल बनाने में मंच के अध्यक्ष डब्लू सिंह, उमाशंकर जायसवाल, रिंकू वर्णवाल, शिवकुमार यादव, उदयभान दुबे, गौरी शंकर महतो, लखन राम, संजू सिन्हा, विजय राम, मो. शाहिद सहित कई लोगों का योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *