राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 को लेकर उप विकास आयुक्त सैयद रियाज अहमद के द्वारा समाहरणालय परिसर से मैराथन दौड़ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

लातेहार।लातेहार राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा जागरूकता माह 2026 के अंतर्गत सड़क सुरक्षा जन-जागरूकता हेतु मैराथन दौड़ (रन फॉर सेफ्टी) का शुभारंभ किया गया जो समहरणालय से थाना चौक बाईपास होते हुवे जिला खेल स्टेडियम लातेहार तक गयी | इस मैराथन में गाँधी कॉलेज के विद्यार्थियों तथा उनके शिक्षकों की सहभागिता थी|
इस मैराथन का मुख्य उदेश्य नागरिकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना था। सड़क सुरक्षा हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। बच्चों द्वारा लगाए गए नारों और स्लोगनों ने लोगों को हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने, शराब पीकर वाहन न चलाने तथा पैदलयात्रियों का सम्मान करने जैसे महत्वपूर्ण यातायात नियमों के प्रति सचेत किया गया। मैराथन दौड़ के दौरान बच्चों ने पूरे उत्साह और अनुशासन के साथ आमजन को यह समझाने का प्रयास किया कि छोटी-सी लापरवाही भी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती है, जबकि थोड़ी-सी सावधानी किसी की जान बचा सकती है। बच्चों की मासूम आवाज़ों में दिया गया सड़क सुरक्षा का संदेश लोगों के दिलों तक पहुँचा और सभी को नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया।
यह आयोजन यह दर्शाता है कि यदि बचपन से ही बच्चों में सड़क सुरक्षा की समझ विकसित की जाए, तो भविष्य में एक सुरक्षित, जिम्मेदार और जागरूक समाज का निर्माण संभव है। रन फॉर सेफ्टी के माध्यम से पूरे नगर में सड़क सुरक्षा के प्रति सकारात्मक वातावरण बना और लोगों ने इस पहल की सराहना की।आइए, हम सब मिलकर संकल्प लें—
यातायात नियमों का पालन करेंगे,खुद भी सुरक्षित रहेंगे और दूसरों को भी सुरक्षित रखेंगे।इस मैराथन दौड़ में प्रथम द्वितीय और तृतीय पुरस्कार का भी बितरण किया गया, प्रथम पुरस्कार को 5 हजार, द्वितीय पुरस्कार को 3 हजार, तृतीय पुरस्कार को 2 हजार रूपये नगद देकर विजेताओं को पुरुस्कृत किया गया |
मौके पर अपर समाहर्ता रामा रविदास, अनुमंडल पदाधिकारी अजय कुमार रजक, डायरेक्टर डीआरडीए प्रभात रंजन चौधरी, जिला परिवहन पदाधिकारीउमेश मंडल, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (मु ०) संजीव कुमार मिश्रा, सड़क सुरक्षा कोषांग एवं ज़िला परिवहन कार्यालय के कर्मीगण मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *