राष्ट्रीय नाई महासभा ने लाल बहादुर शर्मा को मंडल अध्यक्ष बनाए जाने पर दी बधाई

पेटरवार। भारतीय जनता पार्टी द्वारा लाल बहादुर शर्मा को पेटरवार मंडल अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर राष्ट्रीय नाई महासभा ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। महासभा के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने इसे संगठन को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। राष्ट्रीय नाई महासभा ने नियुक्ति पर भाजपा शीर्ष नेतृत्व को भी धन्यवाद व्यापित किया है। राष्ट्रीय नाई महासभा के बोकारो जिला उपाध्यक्ष मनोज शर्मा ने कहा कि लाल बहादुर शर्मा लंबे समय से सामाजिक एवं संगठनात्मक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं। उनके अनुभव और नेतृत्व क्षमता से पार्टी संगठन को नई दिशा और ऊर्जा मिलेगी। महासभा के जयलाल हजाम उर्फ गंदोरी, रमाकांत शर्मा,धनेश शर्मा उर्फ बबलू, वासुदेव ठाकुर, साधुचरन ठाकुर, अरविंद शर्मा,दीपक ठाकुर,सुरेश ठाकुर, जयप्रकाश शर्मा, बबलू शर्मा, रमेश ठाकुर, सरिता देवी, सुनीता देवी, नेहा देवी, वीणा देवी, वंदना देवी शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *