राम दरबार का दूसरा वर्षगांठ 31दिसंबर को,भव्य कार्यक्रम

नीलांबर पितांबरपुर लेस्लीगंज कोटखास ठाकुरबाड़ी राम दरबार मंदिर की दूसरी वर्षगांठ 31 दिसंबर को भव्य रूप से मनाया जाएगा. निर्णय के तहत मंदिर को आकर्षक रूप से सजाया जाएगा।विधि विधान से पूजन और हवन होगा।इसके साथ ही भव्य भंडारा और दिन में ही भक्ति संगीत का कार्यक्रम आयोजित होगी।इसके लिए मंदिर परिसर में बैठक कर आयोजन सह मंदिर समिति का गठन सर्व समिति से किया गया। मुख्य संरक्षक अजीत तिवारी और संरक्षक संदीप प्रसाद को चुना गया।वहीं कार्यकारिणी अध्यक्ष के रूप में लक्ष्मी नारायण प्रसाद, उपाध्यक्ष नीरज प्रसाद ,सचिव जयराम तिवारी,उप सचिव गौतम सिंह, कोषाध्यक्ष अवध किशोर राय उर्फ राजू राय उप कोषाध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा का चयन हुआ।
चुने गए कार्यकारिणी सदस्य कार्यकारिणी सदस्यों में ओमप्रकाश ,रिंकू सिंह, बलराम सिंह ,रंजीत शर्मा, प्रेम सिंह, आशीष तिवारी ,राकेश गुप्ता, बलराम सिंह मनीष मिश्रा, नीतीश मिश्रा ,भोला प्रसाद, बैजू शर्मा ,सूचित शर्मा, केशव कुमार, रविंद्र सिंह अमित पाठक, कमलेश तिवारी, वकील शर्मा उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *