राजस्व कर्मचारी महावीर प्रसाद को सेवानिवृत्ति होने पर दी विदाई

पांकी / पलामू | पांकी अंचल कार्यालय में कार्यरत राजस्व कर्मचारी महाबीर प्रसाद को सेवानिवृत्ति होने पर पर सम्मान सह कर भावमिनी विदाई दी गई। इस अवसर पर पांकी सीआई उपेन्द्र कुमार ने कार्यक्रम का नेतृत्व करते हुए माला व अंग वस्त्र देकर सेवानिवृत राजस्व कर्मचारी महाबीर को सम्मानित करते हुए उन्हें प्रशंसा की।इस दौरान अधिकारियों व कर्मचारियों ने भारी मन से महाबीर प्रसाद को विदाई दी। वहीं महाबीर प्रसाद ने कहा कि संपूर्ण सेवाकाल पांकी से समाप्त करने का अवसर मिला | कहा कि पांकी क्षेत्र से जो स्नेह और प्यार मिला उससे कभी भुलाया नहीं जा सकता है. इससे हमेशा के लिए याद रखा जायेगा कहा कि हर कर्मचारी को कर्तव्य ओर निष्ठावान रहना चाहिए। अंचल नाजीर त्रिभुवन कुमार ने कहा कि महाबीर प्रसाद हमेशा अपने कर्तव्य के प्रति निष्ठावान रहे। सरकार के निर्देशानुसार कार्य का पालन करना एवं राजस्व वृद्धि में पांकी को अव्वल लाने में इनकी अहम भूमिका रही है। मौके पर राजस्व कर्मचारी प्रमोद सिंह, अनिल कुमार, राजस्व कर्मचारी खुर्शीद आलम,नजीर राजीव रंजन,अमित कुमार, चंदन कुमार,अवधेश कुमार, कौशल मिश्रा, अमीन शंकर सिंह, अमीन विजय सिंह,कृष्ण कुमार सहित प्रखंड और अंचल कर्मी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *