राइजिंग क्लब ने मैच 33 रनों से जीता

जिला क्रिकेट संघ की ओर से टी-20 सीनियर क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन (पीडीसीए) के सचिव प्रणय तिवारी के द्वारा किया गया। पहला मैच राइजिंग क्लब और चेंगाडांगा टीम के बीच खेला गया। उद्घाटन मैच का टॉस जीतकर राइजिंग क्लब ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट खोकर 198 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए चेंगाडांगा की टीम 9 विकेट गंवाकर 165 रन ही बना पाई। इस तरह से राइजिंग क्लब ने यह उद्घाटन मैच 33 रनों से जीत लिया। वहीं राइजिंग क्लब की ओर से यश रंजन ने सर्वाधिक 77 रन बनाया। जबकि मुकेश कुमार ने चार विकेट लिए। उद्घाटन में मुख्य अतिथि के रूप में संघ के सचिव प्रणय तिवारी के अलावा कोषाध्यक्ष गणपत सिंह, लेखाकार रणवीर सिंह, संयुक्त सचिव सोना दास, गौरव चौधरी, पिंकू मंडल, जेएससीए लाइफ टाइम मेंबर वीरेंद्र कुमार पाठक मौजूद थे। बता दें कि आयोजित टूर्नामेंट का फाइनल मैच 28 दिसंबर को खेला जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *