रक्तदान को लेकर सात लोगो के बीच वितरण किया गया प्रमाणपत्र
हिरणपुर (पाकुड़): प्रोजेक्ट जागृति के तहत शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हिरणपुर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसका शुभारम्भ अंचलाधिकारी मनोज कुमार व चिकित्सा प्रभारी डा. सुनील कुमार सिंह ने किया। इस शिविर में सात लोगो ने रक्तदान किया। जिसे सीओ ने प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। सीओ ने कहा कि रक्तदान पूण्य का कार्य है। जिससे हम किसी व्यक्ति को जीवनदान दे सकते है। इसको लेकर सभी को आगे आना चाहिए। इस अवसर पर लेखापाल विनोद कुमार , बीपीओ ट्विंकल चौधरी सहित सभी स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित थे।










