रक्तदाता को सम्मानित करते संघ के सदस्य, मतदाताओं का हौसला बढ़ाते कुणाल षाड़ंगी
– नेताजी सुभाष चंद्र के मुसाबनी आगमन की याद में हुआ रक्तदान शिविर आयोजित
मुसाबनी-5 दिसंबर 1939 को नेताजी सुभाष चंद्र बोस के मुसाबनी आगमन की याद में शुक्रवार को साहित्य संस्कृति संघ की ओर से संघ कार्यालय में एकदिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस रक्तदान शिविर में कुड़मी संस्कृति विकास समिति का अहम योगदान रहा। साहित्य संस्कृति संघ द्वारा पहली बार आयोजित रक्तदान शिविर में लोगों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया व 67 लोगों द्वारा रक्तदान किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सर्वप्रथम नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया। इस मौके पर साहित्य संस्कृति संघ के सांस्कृतिक सचिव संगीता मंडल ने कहा कि
क्षेत्र में रक्तदान के प्रति एक मूहिम संघ द्वारा चलाए जा रहा है ताकि जरूरतमंदों को समय पर खून भी उपलब्ध करवाया जा सके। कार्यक्रम में झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी ने भाग लेकर रक्तदाताओं का हौसला बढ़ाया। रक्तदान करने वाले लोगों को उन्होंने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया। साहित्य संस्कृति संघ की ओर से कुणाल षाड़ंगी व प्रखंड अध्यक्ष प्रधान सोरेन को पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में कुर्मी विकास समिति के अध्यक्ष स्वपन कुमार महतो,मारवाड़ी महिला समिति के अध्यक्ष बबीता अग्रवाल, श्री जगन्नाथ महिला समिति के अध्यक्ष प्रतिभा साव, किरण सिंह,संगीता मंडल, शुभ्रा घोष, कल्पना बोस, कृष्णा घोष, बिनापानी साधु खाँ, सोमा महतो, दिलीप घोष, सनातन दास, अरुण दे, गणेश नायर,आशा दास,अनिमा मंडल,शत्रुघन प्रसाद, कमल कांत मंडल,गौरव क्रांतिगुरु, गोपाल लाल सहित ब्रह्मानंद ब्लड बैंक के डॉक्टर व कर्मियों का अहम योगदान रहा।










