योजनाओं का लाभ घर-घर पहुँचाना हमारी पहली प्राथमिकता” — बाघराय मार्डी

योजनाएँ लागू करना नहीं, आम जनता तक पहुचाना हमारी सरकार की पहली प्राथमिकता : बाघराय मार्डी

मुसाबनी प्रखंड के तेरगा व बेनाशोल पंचायत में ‘आपकी सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम का बाघराय मार्डी ने किया शुभारंभ

घाटशिला विधानसभा क्षेत्र के मुसाबनी प्रखंड अंतर्गत तेरगा व बेनाशोल पंचायत में आयोजित ‘आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम का शुभारंभ झामुमो जिला प्रमुख सह पूर्व जिपा बाघराय मार्डी ने दीप प्रज्वलित कर किया. कार्यक्रम में मुखिया दुलारी सोरेन, कान्हू सामंत समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे और स्थानीय जनता की समस्याओं को स्थल पर ही सुनकर समाधान की प्रक्रिया शुरू की.

जिला प्रमुख बाघराय मार्डी ने कहा कि राज्य सरकार की यह महत्वपूर्ण पहल जनता को उनके घर पर ही योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराने का माध्यम है.
उन्होंने कहा, “हमारी सरकार का लक्ष्य है कि कोई भी पात्र परिवार योजनाओं से वंचित न रहे. लोगों को लाभ दिलाना और उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान करना ही हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है.”

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे और विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई सेवा सह सुविधा शिविरों में अपनी समस्याएं, आवेदन और आवश्यक दस्तावेज जमा किए. अधिकारियों ने भी तेज़ी से कार्य करते हुए कई शिकायतों और सेवाओं का उसी समय निष्पादन किया.

जिला प्रमुख बाघराय मार्डी ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी गांव-गांव और घर-घर तक पहुँचाई जाए, ताकि अधिक से अधिक ग्रामीण इसका लाभ उठा सकें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *