युवा कांग्रेस संगठन चुनाव का परिणाम घोषित, चुनाव जीत कर हिमांशु गुप्ता रिक्की बने झारखण्ड युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव
झारखण्ड:- युवा कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव का परिणाम कल शाम युवा कांग्रेस की आधिकारिक वेबसाइट पर घोषित कर दिया गया है। चुनाव में शानदार प्रदर्शन करते हुए लातेहार जिले के छोटे से कस्बे के बरवाडीह बाजार क्षेत्र निवासी हिमांशु गुप्ता उर्फ रिक्की ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की और झारखण्ड युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव चुने गए।हिमांशु गुप्ता रिक्की को कुल 1379 मत प्राप्त हुए, जो लातेहार जिले में सबसे अधिक वोट रहे। उल्लेखनीय है कि युवा कांग्रेस में संगठन का चुनाव हर तीन वर्ष में होता है। इससे पूर्व वर्ष 2021 में भी हिमांशु गुप्ता रिक्की ने जिला अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ा था, जहां वे महज कुछ मतों से पीछे रह गए थे और दूसरे स्थान पर रहते हुए जिला उपाध्यक्ष के रूप में संगठन में सक्रिय भूमिका निभाई थी।
हिमांशु गुप्ता रिक्की ने अपनी राजनीतिक यात्रा की शुरुआत कांग्रेस के छात्र संगठन NSUI से की थी। इसके बाद उन्होंने युवा कांग्रेस एवं NSUI में विभिन्न पदों पर रहकर संगठन को मजबूत करने का कार्य किया है। उनकी जीत को युवा कार्यकर्ताओं की मेहनत और संगठन के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का परिणाम माना जा रहा है।वहीं, इस संगठनात्मक चुनाव में धनबाद के कुमार गौरव को झारखण्ड युवा कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष चुना गया है।
हिमांशु गुप्ता रिक्की की जीत पर बधाइयों का तांता लगा हुआ है। मनिका विधायक रामचंद्र सिंह एवं विजय बहादुर सहित कई वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए आशा जताई कि वे संगठन को नई मजबूती प्रदान करेंगे और युवाओं की आवाज को मजबूती से उठाएंगे।










