यज्ञ के पांचवें दिन गोवर्धन पूजा प्रसंग सुनकर भक्ति पर झूमे श्रद्धालु। हजारीबाग और सारठ विधायक हुए शामिल।

पतरातू। पीटीपीएस विधायक आवास में आयोजित श्रीमद् भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ सप्ताह के पांचवें दिन आचार्य सत्येंद्र दुबे जी की सानीधय में विधायक रोशन लाल चौधरी सह परिवार आवाहित गणपतयादि आदि देवताओं आदि का पूजन किया। कथावाचक सत्य प्रकाश तिवारी ने कथा की शुरुआत भगवान कृष्ण के बालपन की नटखट लीलाओं से हुई। जिसमें माखन चोरी यशोदा मैया को मुख में ब्रह्मांड के दर्शन करना जैसे प्रसंग सुनाए गए। इस दौरान श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल बन गया। मौके पर हजारीबाग के विधायक सदर विधानसभा प्रदीप प्रसाद , सारठ विधान सभा क्षेत्र के विधायक उदय शंकर सिंह , सीसीएल जीएम बरका सयाल अजय कुमार सिंह सहित कई गणमान्य लोग भी शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *