मैकलुस्कीगंज में क्राइम मीटिंग, अपराध नियंत्रण को लेकर कई अहम निर्देश जारी
मैक्लुस्कीगंज।रांची जिला ग्रामीण क्षेत्र में बढ़ते अपराधों पर रोक लगाने और हाल में घटी आपराधिक वारदातों की समीक्षा के लिए राजा बंगला, मैकलुस्कीगंज में रांची जिला ग्रामीण क्षेत्र के पुलिस पदाधिकारी की अपराध समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता रांची ग्रामीण पुलिस अधीक्षक प्रवीण पुष्कर ने की। बैठक में जिले के सभी ग्रामीण थानेदार, डीएसपी, इंस्पेक्टर सहित पुलिस विभाग के वरीय अधिकारी बड़ी संख्या में शामिल हुए।बैठक में विभिन्न थाना क्षेत्रों में हुए अपराधों की विस्तार से समीक्षा की गई। ग्रामीण एसपी ने सभी थाना प्रभारियों को सख्त निर्देश दिए कि क्षेत्र में सक्रिय अपराधकर्मियों की त्वरित पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। विशेष रूप से ऋषिकेश गैंग और अदिल गैंग पर निगरानी और अभियान तेज करने का आदेश दिया गया।ग्रामीण एसपी ने स्पष्ट कहा कि कानून-व्यवस्था के मामले में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने पुलिस बल को क्षेत्र में गश्ती तेज करने, संदिग्ध गतिविधियों पर लगातार नजर रखने और आम जनता के बीच विश्वास कायम रखने के निर्देश दिए। साथ ही मैकलुस्कीगंज थाना प्रभारी के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि थाना क्षेत्र में बेहतर समन्वय और सक्रियता से अपराध नियंत्रण में सकारात्मक परिणाम देखने को मिले हैं। अपराध पर नियंत्रण के लिए सराहना किया।बैठक में डीएसपी अमर पांडेय, अरविंद कुमार, खलारी डीएसपी राम नारायण चौधरी समेत कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। साथ ही मांडर अंचल निरीक्षक, ओरमांझी अंचल निरीक्षक, इटकी, बेड़ो, रातू, राहे, बुढ़मू, खलारी सहित जिले के सभी ग्रामीण थाना प्रभारियों ने भाग लिया। बैठक में अपराध नियंत्रण, शांति व्यवस्था बनाए रखने और संगठित अपराध पर अंकुश लगाने के लिए ठोस रणनीति तैयार की गई।










