मेहता होटल के संचालक मोहन मेहता का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

डकरा : रोहिणी परियोजना के धमधामियां स्थित प्रसिद्ध मेहता होटल के संचालक मोहन मेहता का गुरुवार को निधन हो गया। वे पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे। उनके निधन की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।
मोहन मेहता द्वारा संचालित मेहता होटल अपने समय में क्षेत्र की पहचान हुआ करता था। 1960–70 के दशक में यह होटल आसपास के इलाके में चाय और नाश्ते के लिए एकमात्र प्रसिद्ध ठिकाना था। न केवल खान-पान बल्कि सामाजिक कार्यों में भी होटल की अग्रणी भूमिका रही, जिस कारण यह व्यापक रूप से विख्यात हुआ। राय और खलारी स्टेशन से उतरने वाले यात्री भी अक्सर “मेहता होटल के पास चले जाइए, वहीं व्यवस्था हो जाएगी” कहकर इस स्थान को पहचानते थे।
धाम धनिया के दुब स्थित यह छोटा सा ढाबा रूपी होटल आज भी संचालित है और क्षेत्र की पुरानी यादों को संजोए हुए है। मोहन मेहता के निधन से लोगों को बीते दौर की अनेक स्मृतियां ताजा हो गई हैं।
अपने पीछे वे तीन पुत्रों सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनके भतीजे और क्षेत्र के प्रखर समाजसेवी नंदू मेहता ने बताया कि मोहन मेहता शुरू से ही सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहते थे और लोगों की सेवा को ही अपना उद्देश्य मानते थे।
मोहन मेहता का अंतिम संस्कार शुक्रवार को दामोदर नदी घाट पर किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *