मुसाबनी में दर्दनाक सड़क हादसा: स्कूटी–हाइवा टक्कर में 3 युवकों की मौत, एक गंभीर

शुक्रवार की रात मुसाबनी थाना क्षेत्र अंतर्गत सूरदा यूनियन बैंक के समीप एक दर्दनाक हादसे में 3 लड़कों की मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया है। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार एक स्कूटी पर चार लड़के सवार होकर अपने घर लौट रहे थे कि अनियंत्रित होकर खड़े हाइवा में टकरा कर हाइवा के नीचे घुस गए। इस घटना में स्कूटी समेत हाइवा के नीचे घुस जाने के कारण तीन की घटना स्थल पर मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतकों में दो सगे भाई एवं
एक भागना बताया जाता है। जबकि एक सगे भाई गंभीर रूप से घायल है।

जानकारी के अनुसार घाटशिला थाना क्षेत्र के जगन्नाथपुर निवासी राहुल कर्मकार अपने दो सगे भाई रोहित कर्मकार व समीर कर्मकार एवं भागना राज गोप के साथ एक ही स्कूटर पर सवार होकर दिन के समय अपने ससुराल सूरदा गए थे। शुक्रवार की शाम संध्या लगभग सवा बजे वह एक ही स्कूटी पर सवार होकर सूरदा से अपने घर जगन्नाथपुर लौट रहे थे। इसी दौरान सड़क पर पहले से खराबी के कारण खड़ा हाइवा को अंधेरे के कारण नहीं देख पाए और चारों लोग हाइवा के अंदर घुस गए। घटना इतनी दर्दनाक थी कि घटनास्थल पर ही रोहित कर्मकार (21) समीर कर्मकार (18) एवं राज (17) की मौत हो गई। इसमें से रोहित कर्मकार और समीर कर्मकार दो सगे भाई हैं जबकि राज 17 भागना बताया जाता है। इस घटना में राहुल कर्मकार (26) वर्ष भी गंभीर रूप से घायल हो गया है । जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए एमजीएम रेफर कर दिया गया है। घटना की जानकारी मिलने पर घाटशिला और मुसाबनी पुलिस मौके पर घाटशिला अनुमंडल अस्पताल पहुंचकर मामले की जानकारी लेने में जुट गई है। घटना के बाद अस्पताल में जगन्नाथपुर समेत आसपास के दर्जनों ग्रामीण पहुंच गए थे एवं मामले की जानकारी लेने में जुटे। बताया जाता कि रोहित कर्मकार एवं राहुल दोनों शादीशुदा है। यह दोनों घाटशिला क्षेत्र के विभिन्न जगहों में जाकर मकान में पुट्टी करने का काम करते थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *