मुण्डारी डांस ग्रुप की सदस्यों सहित अन्य महिलाओं के बीच डॉ सुनीता ने साड़ी वितरित किया

भाजपा नेत्री सह समाजसेवी डॉ. सुनीता देबदुत सोरेन ने झाटीझरना पंचायत में मकर संक्रांति एवं टुसू पर्व पर महिलाओं एवं मुंडारी डांस ग्रुप के सद्स्यों के बीच साड़ी वितरण किया ।
कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं, युवतियां एवं सांस्कृतिक दल के सदस्य उपस्थित रहे।
डॉ. सुनीता देबदुत सोरेन ने सभी को मकर संक्रांति एवं टुसू पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि टुसू और मकर संक्रांति जैसे पर्व हमारी सामाजिक एकता, संस्कृति और परंपरा के प्रतीक हैं। ये पर्व समाज को जोड़ने का कार्य करते हैं और आपसी भाईचारे को मजबूत बनाते हैं।
उन्होंने कहा कि आदिवासी संस्कृति एवं लोकनृत्य हमारी पहचान हैं, इन्हें सहेजना और आगे बढ़ाना हम सभी की जिम्मेदारी है।
महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण की दिशा में ऐसे कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जाएंगे, ताकि समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक खुशियां पहुंच सकें।
साड़ी वितरण कार्यक्रम से महिलाओं में विशेष उत्साह देखा गया।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित ग्रामीणों ने डॉ. सुनीता देबदुत सोरेन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह के सामाजिक कार्यों से ग्रामीण क्षेत्रों में पर्व-त्योहारों की खुशी और भी बढ़ जाती है।

मौके पर भाजपा नेता संजय महाकुर, पंचायत समिति सदस्य बेहुला मुंडा,विजय सिंह,विकास सोई, सुटिधर मुण्डा, रविन सिंह, दुर्गा मुण्डा, विशाल मुण्डा, सुरेश मानकी आदि उपस्थित थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *