मुखिया राम मुर्मू की पहल रंग लाई, वीरभांगा गांव में 63 केवीए का नया ट्रांसफार्मर लगा
मुखिया राम मुर्मू की पहल रंग लाई, वीरभांगा गांव में लगा नया ट्रांसफार्मर।
चाकुलिया प्रखंड के अंतर्गत श्यामसुंदरपुर पंचायत के वीरभांगा गांव में पिछले कई दिनों से अंधेरे का साम्राज्य खत्म हो गया है। गांव का 63 केवीए का ट्रांसफार्मर जल जाने के कारण ग्रामीणों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था।
ट्रांसफार्मर जलने की सूचना स्थानीय समाजसेवी दुर्गा मुर्मू ने मुखिया राम मुर्मू को दी थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए मुखिया ने तुरंत बिजली विभाग के वरीय पदाधिकारियों से संपर्क साधा और नया ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराने का आग्रह किया। उनके निरंतर प्रयास के बाद विभाग द्वारा नया ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराया गया।
आज वीरभांगा गांव में नए ट्रांसफार्मर का विधिवत उद्घाटन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित पूर्व जिला परिषद सदस्य सह सांसद प्रतिनिधि सुनाराम हांसदा ने फीता काटकर इसका लोकार्पण किया। ट्रांसफार्मर लगने से ग्रामीणों में खुशी की लहर है और उन्होंने जनप्रतितिधियों का आभार व्यक्त किया है।
मौके पर मुख्य रूप से:
मुखिया राम मुर्मू, ग्राम प्रधान गोराचांद मुर्मू, विराम मुर्मू, दुर्गा मुर्मू, दुर्गा पद मुर्मू, मंगल मुर्मू, रामचंद्र मुर्मू, छाकू मुर्मू, नारायण मुर्मू, उदय मुर्मू, सावना मुर्मू, डीवरा मुर्मू, सोमू मुर्मू, सुरेंद्र मुर्मू, जितराय मुर्मू, बर्जो किस्कू मुर्मू एवं अन्य ग्रामीण उपस्थित थे।










