मुखिया ने राजेंद्र पांडे ने जरूरतमंदों के बीच बाटा कंबल
प्रखंड के तेतराई पंचायत के मुखिया सह मुखिया संघ अध्यक्ष राजेंद्र पांडे उर्फ जितेंद्र पांडे ने शनिवार को वृद्ध, विकलांग, विधवा और जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल वितरण किया | मुखिया राजेंद्र पांडे ने बताया कि कंबल जरूरतमंद तक पंहुचे इसके लिए गावों मे घूम – घूम कर वैसे लोगों को सूची बनाते है, जो पूरी तरह से लचार और वेवश है | उन्होंने कहा कि जरूरतमंदों को कंबल मिलने से इस कडकड़ती ठंड में काफी राहत मिलेगी | साधन सम्पन्न लोग अपने संसाधनों से गर्म कपड़े खरीद लेते है| लेकिन गरीब तबके के लिए एक कंबल खरीदने के लिए काफी परेशानी झेलनी पड़ती है | कहा कि इस बार सरकार द्वारा पंचायत प्रतिनिधियों को अच्छी क्वालिटी का कंबल वितरण के लिए मुहैया कराया गया है।










