मुंडा समाज ने हड़गड़ी पूजा कर पूर्वजों को किया नमन
खलारी। खलारी मौजा के मुंडा समाज ने बैंक चौक स्थित मुंडा हड़गड़ी पूजा स्थल में विधिवत पूजा-अर्चना कर अपने पूर्वजों को श्रद्धापूर्वक याद किया। इस अवसर पर पाहन गुजरा पाहन ने हरगड़ी स्थल पर ‘जेठा पुरखा, गवाह एवं धर्म ध्वजा’ का पूजन संपन्न कराया। पूजा से पूर्व हरगड़ी स्थल की साफ-सफाई की गई तथा परंपरा के अनुसार नया धर्म ध्वजा स्थापित किया गया। ग्राम प्रधान छोटू पाहन ने बताया कि मुंडा समाज में किसी व्यक्ति की मृत्यु के उपरांत उसकी अस्थियों का विसर्जन हड़गड़ी स्थल पर ही किया जाता है। इसी परंपरा के तहत प्रत्येक वर्ष इस दिन हड़गड़ी स्थल की सामूहिक पूजा की जाती है। पूजन कार्यक्रम में जिला परिषद सदस्य सरस्वती देवी, मुखिया तेजी किस्पोट्टा, जगदीश पाहन, बालजीत पाहन, ग्राम प्रधान छोटू पाहन, विश्वनाथ गंझू, किशुन पाहन, निश्चल पाहन, फेकुवा पाहन, विलासी देवी, अरविन्द सिंह, सुलेन्द्र पाहन, शत्रुघन मुंडा, पंकज मुंडा, राजेन्द्र रजक, बालेश्वर गंझू, उमेश गंझू, बाबूलाल पाहन सहित बड़ी संख्या में आदिवासी समाज के लोग एवं स्थानीय ग्रामीण उपस्थित थे।










