मिर्जापुर में नव नियुक्त भाजपा प्रखंड अध्यक्ष लालबहादुर शर्मा का जोरदार स्वागत
पेटरवार। पेटरवार प्रखंड अंतर्गत पतकी पंचायत के मिर्जापुर गांव में नव नियुक्त भारतीय जनता पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष लालबहादुर शर्मा का भव्य एवं जोरदार स्वागत किया गया। कार्यक्रम के दौरान इंद्रदेव रजवार ने नव नियुक्त अध्यक्ष को माल्यार्पण कर सम्मानित किया, जबकि प्रदीप ठाकुर ने अंगवस्त्र भेंट कर उनका पुरजोर स्वागत किया। स्वागत समारोह में उपस्थित लोगों ने फूल-मालाओं एवं नारों के साथ श्री शर्मा का अभिनंदन किया।
मौके पर विष्णु ठाकुर, छात्रधारी ठाकुर, मनोज ठाकुर, दिलीप ठाकुर, सुरेंद्र ठाकुर, गणपत ठाकुर, राकेश ठाकुर, दिनेश रवानी, विकास रजवार, मिथलेश रजवार, बेगन सिंह, डब्लू रजवार, अजय केवट, तिलेश्वर ठाकुर, लालमोहन नायक, रामेश्वर ठाकुर, बासुदेव रजवार, नरेश ठाकुर, राजेश शर्मा, सुभाष चंद्र ठाकुर सहित सैकड़ों ग्रामीण एवं भाजपा समर्थक उपस्थित थे। संबोधन में प्रखंड अध्यक्ष लालबहादुर शर्मा ने उपस्थित लोगों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत करने के लिए वे सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलेंगे तथा जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देंगे।










