मांडू चट्टी में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू का भव्य स्वागत
मांडू (आजाद सिपाही)। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद आदित्य साहू का मांडू चट्टी बजरंगी चौक में शनिवार को भव्य स्वागत किया गया। स्वागत कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य सह पूर्व जिला अध्यक्ष अमरेंद्र कुमार गुप्ता ने किया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने आदित्य साहू को अंग वस्त्र, बुके एवं माल्यार्पण कर गर्मजोशी से स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान उनके साथ उपस्थित भाजपा के प्रदेश महामंत्री बालमुकुंद सहाय का भी बुके प्रदान कर स्वागत किया गया। स्वागत समारोह में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद थे।जिससे पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखा गया। कार्यक्रम के दौरान नेताओं ने संगठन को और अधिक मजबूत करने, जनसेवा की भावना के साथ कार्य करने तथा पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया। भाजपा नेताओं के आगमन और स्वागत से कार्यकर्ताओं में नया जोश और उत्साह देखने को मिला।
इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि विवेक कुमार गुप्ता, पूर्व मंडल अध्यक्ष मनोहर गुप्ता, पवन कुमार, मुकेश कुमार, सुरेंद्र कुमार गुप्ता, विपिन कुमार, अभय कुमार, गौरव कुमार गुप्ता, इनामुल हक, बलराम गुप्ता, महिला मोर्चा अध्यक्ष बीना देवी, कृष्ण कुमार गुप्ता, गोल्डी कुमार, छोटू कुमार, राजीव गुप्ता, सोनू कुमार, हरीश कुमार, कन्हैया कुमार गुप्ता, सागर गुप्ता, प्रवीण गुप्ता, अरुण सिंह, बलदेव ठाकुर, रोहित कुमार, परमेश्वर महतो, राजेंद्र प्रजापति, अमितेश कुमार सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।










