महेशपुर में संपूर्णता अभियान 2.0 की बैठक आयोजित
महेशपुर (पाकुड़) प्रखंड विकास पदाधिकारी के कार्यालय कक्ष में मंगलवार को बीडीओ डॉ. सिद्धार्थ शंकर यादव की अध्यक्षता में संपूर्णता अभियान 2.0 की बैठक आयोजित की गई। इस अभियान का उद्देश्य 6 प्रमुख प्रदर्शन संकेतकों में संतृप्ति हासिल करना है, जो आईसीडीएस, शिक्षा और पशु चिकित्सा से संबंधित हैं ।
बैठक में बीडीओ ने जानकारी देते हुए बताया कि आगामी 5 फरवरी को इसी विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया जाना निर्धारित है। उन्होंने बताया कि पूरे पाकुड़ जिले को 100 प्रतिशत संतृप्त करना है। बैठक में स्वास्थ्य, शिक्षा, भ्रमणशील पशु चिकित्सा पदाधिकारी, सीडीपीओ, महिला और बाल विकास विभाग के अधिकारी उपस्थित थे ।
संपूर्णता अभियान 2.0 एक समयबद्ध तीन महीने का अभियान है, जो 14 अप्रैल 2026 तक चलेगा। इसका मुख्य लक्ष्य आवश्यक सार्वजनिक सेवाओं में मौजूद लास्ट-माइल गैप को खत्म करना है ।










