महेशपुर में राष्ट्रीय बालिका दिवस पर भव्य रैली का आयोजन
महेशपुर (पाकुड़ )प्रखंड में राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर महेशपुर सीडीपीओ नीलू रानी के नेतृत्व में एक भव्य रैली का आयोजन किया गया। इस रैली में सेविकाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का संदेश दिया।
सीडीपीओ नीलू रानी ने कहा, “कुछ ऐसा कर जो नए दौर में भर लो जुनून को उड़ने दो खुले गगन में भविष्य की बेटियां डिजिटल सशक्त”। उन्होंने बेटियों को शिक्षित करने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि बेटियां किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करना हम सभी की जिम्मेदारी है।
इस अवसर पर महिला पर्यवेक्षिका तृप्ति भंडारी, चंदा रविदास, डिम्पल प्रियंका, कंप्यूटर ऑपरेटर उदय रविदास एवं सभी आंगनवाड़ी सेविका उपस्थित थे। उन्होंने भी बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के संदेश को फैलाने में अपना योगदान दिया।
रैली के दौरान लोगों ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के नारे लगाए और बेटियों के अधिकारों के लिए आवाज उठाई। इस अवसर पर सीडीपीओ नीलू रानी ने कहा कि सरकार बेटियों के विकास के लिए कई योजनाएं चला रही है और हमें इन योजनाओं का लाभ उठाना चाहिए।










