महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री श्री अजित पवार के निधन पर जमशेदपुर सांसद श्री बिद्युत बरण महतो ने जताया शोक।।
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री श्री अजित पवार के असामयिक निधन की खबर से जमशेदपुर सांसद श्री बिद्युत बरण महतो ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा, हम सभी स्तब्ध हैं। उनका इस प्रकार जाना न केवल महाराष्ट्र, बल्कि भारतीय राजनीति के लिए एक अपूरणीय क्षति है।
श्री महतो ने कहा, श्री अजित पवार एक कुशल प्रशासक, स्पष्टवादी नेता और विकासोन्मुखी राजनीतिज्ञ थे। उन्होंने अपने जीवनकाल में महाराष्ट्र के विकास के लिए अनेक महत्वपूर्ण कार्य किए। उनकी प्रशासनिक कुशलता और स्पष्टवादिता ने उन्हें महाराष्ट्र की राजनीति में एक विशेष स्थान दिलाया था।
उन्होंने आगे कहा, अजित पवार का निधन एक व्यक्तिगत क्षति है। उन्होंने अपने जीवनकाल में महाराष्ट्र के विकास के लिए जो कार्य किए हैं, उन्हें सदैव याद रखा जाएगा।
श्री महतो ने ईश्वर से प्रार्थना की, ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें और उनके शोकाकुल परिवार, समर्थकों एवं प्रशंसकों को इस कठिन समय में संबल प्रदान करें।










