मनिका में सांसद कालीचरण सिंह के सहयोग से कंबल वितरण,
कड़ाके की ठंड और शीतलहर से जूझ रहे जरूरतमंदों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से चतरा लोकसभा क्षेत्र के सांसद माननीय कालीचरण सिंह के सहयोग से प्रखंड मनिका के विभिन्न पंचायतों में कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मानवीय पहल के तहत सैकड़ों गरीब, असहाय एवं जरूरतमंद ग्रामीणों के बीच कंबल वितरित किए गए, जिससे लोगों को ठंड से बड़ी राहत मिली।
कंबल वितरण कार्यक्रम में जिला राष्ट्रीय राजमार्ग (NHA i)सांसद प्रतिनिधि छोटू राजा, जिला सांसद प्रतिनिधि पंकज यादव, सांसद प्रतिनिधि अंकित राज एवं समाजसेवी विकास कुमार की गरिमामयी उपस्थिति रही। जनप्रतिनिधियों ने स्वयं लाभुकों को कंबल प्रदान कर ठंड से बचाव एवं स्वास्थ्य सुरक्षा को लेकर जागरूक किया।
इस अवसर पर जिला सांसद प्रतिनिधि छोटू राजा ने जानकारी देते हुए बताया कि सांसद माननीय कालीचरण सिंह के सौजन्य से वर्तमान चरण में पूरे जिले में 5000 कंबलों का वितरण किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि आगामी 2 जनवरी के बाद जिले के सभी प्रखंडों में 10,000 कंबलों के वितरण का एक और वृहद अभियान चलाया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक जरूरतमंदों तक सहायता पहुंचाई जा सके।
कंबल पाकर ग्रामीणों के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी। लाभुकों ने कहा कि कड़ाके की ठंड में कंबल मिलना उनके लिए किसी संजीवनी से कम नहीं है। ग्रामीणों ने इस संवेदनशील एवं जनहितकारी पहल के लिए सांसद महोदय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए इस प्रयास की सराहना की।










