मनरेगा योजनाओं में गुणवत्ता को लेकर बीडीओ ने योजनाओं का किया निरीक्षण

प्रखंड के बांडू पंचायत अंतर्गत विभिन्न गांवों में मनरेगा के तहत संचालित विकास योजनाओं का शुक्रवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी संजय कुमार ने स्थल निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी मानिक दास, सहायक अभियंता साइमन हेम्ब्रम, कनीय अभियंता विजय रविदास एवं ग्राम रोजगार सेवक लालू रजक उपस्थित थे।निरीक्षण क्रम में बीडीओ ने पोटो हो खेल मैदान, बिरसा सिंचाई कूप एवं दीदीबाड़ी योजना का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माणाधीन खेल मैदान एवं सिंचाई कूप के कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष जोर देते हुए संबंधित ग्राम रोजगार सेवक एवं कनीय अभियंता को कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप एवं शीघ्र पूर्ण करने का निर्देश दिया।बीडीओ संजय कुमार ने कहा कि योजनाओं का उद्देश्य ग्रामीणों को बेहतर आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना है, इसलिए किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगी। उन्होंने कार्यों की नियमित निगरानी करने एवं सभी योजनाओं को समय-सीमा के भीतर पूर्ण कराने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *