मधुपुर में एससी/एसटी एसोसिएशन ने मनाया डॉ. भीमराव अंबेडकर का महापरिनिर्वाण दिवस

मधुपुर,एससी/एसटी एसोसिएशन, मधुपुर शाखा कार्यालय में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम की शुरुआत बाबा साहेब के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई, जहां उपस्थित सदस्यों ने दो मिनट का मौन रखकर उनके पदचिन्हों पर चलने का संकल्प लिया। इस अवसर पर एसोसिएशन के अध्यक्ष श्याम सुंदर पासवान ने कहा कि डॉ. अंबेडकर द्वारा दी गई शिक्षा, समानता और सामाजिक न्याय की विचारधारा आज भी समाज के लिए मार्गदर्शक है। उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाना ही सच्ची श्रद्धांजलि है। कार्यक्रम में जफर अंसारी,एम.के. मीणा, वरुण दास, ओम प्रकाश, विजय पासवान सहित एसोसिएशन के कई पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित थे। सभी ने बाबा साहेब के योगदान को याद करते हुए समाज में भाईचारा और सद्भाव बनाए रखने की अपील की।कार्यक्रम का समापन श्रद्धा-सुमन अर्पित कर उनकी बताई राह पर चलने के संकल्प के साथ हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *