मदर इंटरनेशनल एकादमी में नन्हे बच्चों का डांस धमाल, प्रतिभा और उत्साह का दिखा रंगारंग प्रदर्शन

मधुपुर शहर के कुंडो बांग्ला रोड स्थित मदर इंटरनेशनल एकादमी परिसर में नर्सरी से लेकर कक्षा तीन तक के बच्चों के बीच डांस प्रतियोगिता का आयोजन बड़े ही उत्साह और उमंग के साथ किया गया। प्रतियोगिता में नन्हे-नन्हे छात्र-छात्राओं ने मनमोहक प्रस्तुतियों के माध्यम से दर्शकों का दिल जीत लिया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने विभिन्न गीतों पर आकर्षक नृत्य प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। रंग-बिरंगे परिधानों में सजे बच्चों की प्रस्तुति को अभिभावकों और शिक्षकों ने खूब सराहा। डांस प्रशिक्षक ने मौके पर बताया कि इस तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रमों से बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ता है,उनकी छुपी हुई प्रतिभा सामने आती है और उनमें रचनात्मकता व उत्साह का विकास होता है। विद्यालय प्रबंधन ने भी बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए ऐसे कार्यक्रमों को नियमित रूप से आयोजित करने की बात कही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *