मतदाता दिवस पर मतदाताओं को दिलाई गई शपथ
मांडू (आजाद सिपाही)। मतदाता दिवस के अवसर पर गुरुवार को बूथ संख्या 202 पर मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित मतदाताओं को लोकतांत्रिक कर्तव्यों एवं मतदान के महत्व की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर बीएलओ रेखा देवी ने मतदाताओं से अधिक से अधिक मतदान करने की अपील की। मौके पर बंशी साव, मकुंद पांडेय, सिकंदर साव, जुगेश्वर साव, मकूंद साव समेत कई लोग शामिल थे।










