मजदूर किसान महाविद्यालय डंडार कला मे राष्ट्रीय सेवा योजना यूनिट के शैक्षणिक भ्रमण
मजदूर किसान महाविद्यालय डंडार कला में संचालित राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक सेविकाओं ने हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी दिनांक 29 एवं 30 दिसंबर को बिहार राज्य स्थित सासाराम के शेरशाह सूरी, तुतला भवानी, तारा चंडी, एवं अन्य पर्यटन स्थल मे शैक्षणिक भ्रमण के लिए रवाना हुए। तथा 30 दिसंबर को विभिन्न स्थानों पर भ्रमण करते हुए महाविद्यालय के लिए वापस लौटेगी। इस दौरान प्राचार्य डॉ दिलीप कुमार राम ने बताया की शैक्षणिक भ्रमण का मुख्य उद्देश्य स्वयंसेवक सेविकाओं के बीच शारीरिक मानसिक एवं बौद्धिक विकास करने के लिए किया जाता है। इस शैक्षणिक भ्रमण में महाविद्यालय के सचिव डॉ बिंदेश्वर सिंह, के साथ-साथ प्रचार्य डॉक्टर दिलीप कुमार राम आदेशपाल राजेंद्र सिंह, ललन कुमार, उपेंद्र कुमार साव, स्वयंसेवक प्रदीप कुमार सिंह आयुष, विक्रांत, दिवाकर, रणधीर, लव प्रकाश,लकी, शुभम, निरंजन, प्रभात, प्रिंस,आशीष ,आदर्श, विशेष, गौतम, कुंदन,राहुल, रितेश, राजन, सेविकाओं में अर्चना, सुनीता, निशा,राजलक्ष्मी, खुशबू, अंजना, श्वेता,बेबी, पायल,राजलक्ष्मी, काजल, चंचला,दिव्य,रानी,प्रियंका,डोली,दिव्य, सोनम, तनु, इत्यादि स्वयंसेवक सेविकाओं ने रवाना हुए। महाविद्यालय के सचिव डॉक्टर बिंदेश्वर सिंह ने बताया की शैक्षणिक भ्रमण से स्वयंसेवक से भी गांव को बाहरी दुनिया से लगाव बदलता है तथा वास्तविक जानकारी मिलती है। जो सदैव उसके दिमाग में जिंदगी प्रयत्न बनी रहती है। जो काफी लाभदायक साबित होता है। समय-समय पर किस तरह का आयोजन जो महाविद्यालय के द्वारा किया जाता है यह सराहनिय है।










