मकर संक्रांति पर श्री गुरु खेपा आश्रम भुरकुंडा में 151 जरूरतमंदों के बीच कंबल हुआ वितरण

मकर संक्रांति के पावन अवसर पर श्री गुरु खेपा आश्रम परिसर में गुरुवार को जरूरतमंदों के बीच 151 कंबलों का वितरण किया गया। कड़ाके की ठंड में यह सेवा कार्य गरीब, असहाय और दूर-दराज से आए लोगों के लिए बड़ी राहत साबित हुआ। इस अवसर पर आश्रम के पीठाधीश्वर गुरु खेपा बाबा ने स्वयं जरूरतमंदों को कंबल प्रदान किए और सभी को भोजन भी कराया। कंबल वितरण कार्यक्रम के दौरान गुरु खेपा बाबा ने कहा कि नर सेवा ही नारायण सेवा है। मानव सेवा से बड़ा कोई पुण्य नहीं। श्री गुरु खेपा आश्रम शुरू से ही गरीबों और जरूरतमंदों की सेवा में अग्रसर रहा है और यह सेवा कार्य आगे भी निरंतर जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि मकर संक्रांति के अवसर पर रविवार हाट में दातून-पत्ता बेचने वाले जरूरतमंद लोगों के बीच भी आश्रम की ओर से कंबल एवं चुड़गुड़-तिलकुट का वितरण शिष्यों द्वारा घूम-घूम कर किया गया, ताकि कोई भी जरूरतमंद ठंड में वंचित न रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में आश्रम अध्यक्ष प्रेम नाथ विश्वकर्मा, मुखिया अजय पासवान, विमल कर्ण, चमन लाल, वृजनंदन पासवान, राजकुमार तुरी, राज अग्रवाल, अभिराज देवी, सुमित्रा देवी, बंसती देवी, जगदीश राणा, राखी देवी, कुंती देवी, गीता देवी, सुनीता देवी, शारदा देवी, उमेश दास, झुमा बोस, गौतम नारायण बोस, विजय रानी बोस, प्रदीप धर, गोपाल करमाली सहित दर्जनों श्रद्धालु एवं ग्रामीणों का सराहनीय योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *