मंत्री इरफान अंसारी के आवास परिसर में शगुन सोहराय मिलन समारोह का भव्य आयोज

राज्य के मंत्री इरफान अंसारी के आवास परिसर में शगुन सोहराय मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, बुद्धिजीवी वर्ग सहित बड़ी संख्या में आम लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य झारखंड की समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं को संजोना और आपसी भाईचारे को मजबूत करना रहा।
मिलन समारोह के दौरान पारंपरिक सोहराय पर्व की झलक देखने को मिली। लोक कलाकारों द्वारा प्रस्तुत पारंपरिक गीत-संगीत और नृत्य ने कार्यक्रम में विशेष आकर्षण पैदा किया। मंत्री इरफान अंसारी ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि सोहराय जैसे पर्व हमारी सांस्कृतिक पहचान हैं, जो समाज को जोड़ने का काम करते हैं। उन्होंने कहा कि झारखंड की विविध संस्कृति, परंपरा और आपसी सौहार्द ही राज्य की सबसे बड़ी ताकत है।
मंत्री ने कहा कि ऐसे आयोजनों से नई पीढ़ी को अपनी जड़ों और परंपराओं से जुड़ने का अवसर मिलता है। उन्होंने सभी को सोहराय पर्व की शुभकामनाएं देते हुए आपसी प्रेम, सद्भाव और शांति बनाए रखने की अपील की। कार्यक्रम के अंत में अतिथियों के लिए पारंपरिक व्यंजनों का भी आयोजन किया गया। समारोह सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *