मंडलकारा में जेल अदालत सह मेडिकल कैंप का हुआ आयोजन

झालसा रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वाधान में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष शेषनाथ सिंह के निर्देश पर अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी विशाल मांझी की उपस्थिति में रविवार को मंडलकारा में जेल अदालत सह मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी विशाल मांझी ने जिला विधिक सेवा प्राधिकार से मिलने वाली निःशुल्क कानूनी सहायता प्रदान को लेकर अहम कानूनी जानकारी उपस्थित बंदियों को दी गई। बंदियों की हित में मुफ्त कानूनी लाभ लेने व प्राधिकार से निःशुल्क अधिवक्ता प्राप्त को लेकर कई बिंदु पर चर्चा करते हुए जानकारी दी गई। साथ ही मेडिकल कैंप के दौरान बंदियों का बीपी, शुगर समेत अन्य स्वास्थ्य की जांच की गई। मौके पर न्यायिक पदाधिकारी समेत जेल के प्रशासनिक अधिकारी, लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम के डिप्टी चीफ मो. नुकूमुद्दीन शेख, संजीव कुमार मंडल, अजफर हुसैन विश्वास, न्यायालय कर्मी, मेडिकल टीम के सदस्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *