भूमि अधिग्रहण और एग्रीमेंट का दस्तावेज का विस्थापितों ने डीसी, एसपी से किया मांग
पचवारा सेंट्रल कोल ब्लॉक से स्थापित हुए ग्रामीणों ने डीसी व एसपी को आवेदन देकर कोल प्रबंधन से भूमि अधिग्रहण और एग्रीमेंट से संबंधित दस्तावेज मुहैया कराने की मांग की है। विस्थापित ग्रामीण रंजन मरांडी, प्रधान मुर्मू, सुरेश टुडू ,हिमांशु मुर्मू,रमेश मुर्मू, संजय मुर्मू ,नजीर सोरेन, कॉर्नेलियस हेंब्रम, रायसेन टुडू, बैजून बास्की, बबलू मुर्मू सहित दर्जनों विस्थापित ग्रामीणों ने संयुक्त रूप से हस्ताक्षर कर भूमि अधिग्रहण और एग्रीमेंट का दस्तावेज उपलब्ध कराने की मांग की है। ग्रामीणों ने पिछले दिनों इन्हीं दस्तावेज की मांग को लेकर करीब 24 घंटे से अधिक सेंट्रल कॉल ब्लॉक में कोयले की खनन और ढुलाई को बाधित किया था। स्थानीय प्रशासन के आश्वासन पर 17 दिसंबर को वार्ता करने की बात पर सहमति बनी है। डीसी और एसपी से मिलने आए रमेश मुर्मू, सुरेश टुडू, हिमांशु ने कहा कि अगर हमारी मांग को पूरी नहीं की गई तो हम लोग उस दिन अनिश्चितकालीन आंदोलन पर उतर जाएंगे।










