भूतपूर्व कर्मी एवं आश्रितों ने की एचसीएल प्रबंधन से रोजगार की मांग
भूतपूर्व कर्मचारी तथा उनके आश्रितों का सम्मेलन राखा कॉपर कॉलोनी मैदान में संम्पन्न हुआ,, भारी संख्या में पूर्व मजदूरों नें दूर दूर से आकर कार्यक्रम में शामिल हुआ।
उन सभी मजदूरों का सम्मान कमेटी द्वारा किया गया है। सभी लोगों हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड से राखा कॉपर माइंस में उनके आश्रितों को रोजगार में प्राथमिकता देने की मांग की है,, अगर प्रबंधन वादा खिलाफ़ी करेगी तो गेट जाम किया जाएगा।
मजदूरों को समर्थन देने, झारखण्ड लोकतान्त्रिक क्रांति मोर्चा के प्रत्याशी राम दास मुर्मू, प्रखंड प्रमुख राम देव हेमब्रम, सुखलाल सोरेन,विश्वनाथ महतो, मनोज प्रताप सिंह, ओमियों महतो, लिटाराम मुर्मू, बिजय कृष्णा भक्त, गोपीनाथ सोरेन, प्रोबीर पात्रों, सुनील नायक, अजय कुमार राणा, गोविंदा मण्डल, शंकर हो सहित सैंकड़ो लोग उपस्थित थे l










