भाजपा संगठन की बैठक में मंडल अध्यक्ष व प्रतिनिधि की हुई घोषणा
कोडरमा। भारतीय जनता पार्टी जिला कोडरमा संगठन की बैठक गुरु कृपा विवाह भवन में हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अनूप जोशी ने की। बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष सह कोडरमा जिला चुनाव पर्यवेक्षक विकास प्रीतम एवं जिला चुनाव अधिकारी सुबोध सिंह गुड्डू मौजूद रहे। इस अवसर पर दोनों चुनाव अधिकारियों द्वारा मंडल अध्यक्ष एवं मंडल प्रतिनिधियों की विधिवत घोषणा की गई। घोषित पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया गया। मुख्य अतिथि विकास प्रीतम ने कहा कि संगठन की मजबूती ही भाजपा की सबसे बड़ी ताकत है। आगामी चुनाव को देखते हुए सभी मंडल अध्यक्ष और प्रतिनिधि पूरी निष्ठा व समर्पण के साथ कार्य करें, ताकि पार्टी को और अधिक सशक्त बनाया जा सके।
जिला चुनाव अधिकारी सुबोध सिंह गुड्डू ने कहा कि संगठनात्मक चुनाव पारदर्शिता और लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत संपन्न हुए हैं। कोडरमा विधायक डॉ नीरा यादव ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत और अनुशासन ही पार्टी की पहचान है। सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारी संगठन और जनसेवा के कार्यों को प्राथमिकता दें।
इन्हें मिला मंडल अध्यक्ष व प्रतिनिधि मंडल का भार
सतगांवा मंडल अध्यक्ष- रणजीत कुमार व मंडल प्रतिनिधि बालमुकुंद सिंह, बासोडीह मंडल अध्यक्ष- नरेश यादव व मण्डल प्रतिनिधि- मनोज चौधरी, झुमरी तिलैया नगर दक्षिणी मण्डल- अध्यक्ष नवीन चौधरी, मण्डल प्रतिनिधि- संजय शर्मा, कोडरमा नगर मण्डल अध्यक्ष- संजय पासवान, मण्डल प्रतिनिधि- संदीप कुमार गुप्ता, करमा मण्डल अध्यक्ष- सुनील पण्डित, डोमचांच नगर मण्डल अध्यक्ष- सुजीत कुमार मेहता, डोमचांच ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष- सुनील भारती, मंडल प्रतिनिधि – पारिजात सिंह, नावाडीह मण्डल अध्यक्ष- सुनील कुमार यादव, मंडल प्रतिनिधि- पवन सिंह, मरकच्चो मण्डल अध्यक्ष- शम्भू कुमार सिंह, मंडल प्रतिनिधि- सुरेन्द्र यादव, चंदवारा मंडल अध्यक्ष- नन्द किशोर सोनी एवं मंडल प्रतिनिधि- द्वारिका प्रसाद राणा, तिलैया डैम मंडल अध्यक्ष- मनोज कुमार साव एवं प्रतिनिधि- राज कुमार पांडेय, जयनगर मंडल अध्यक्ष- महाबीर यादव एवं प्रतिनिधि- रामदेव मोदी, हीरोडीह मंडल अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह बनाए गए। बैठक में प्रदेश कार्य समिति सदस्य रवि मोदी, पूर्व जिला अध्यक्ष रामनाथ सिंह, वीरेंद्र सिंह, नितेश चंद्रवंशी, जिला उपाध्यक्ष राजकुमार यादव, देवनारायण मोदी, राजेश सिंह, जिला महामंत्री विजय यादव, शिवेंद्र नारायण सिन्हा, जिला मंत्री सूरज मेहता, शशि भूषण प्रसाद, सुधीर सिंह, दिनेश सिंह, अनीता देवी, हरि पंडित, चन्द्रशेखर जोशी, प्रेमांशु कुमार, नरेंद्र पाल, अशोक मेहता, राजेंद्र सिंह, सुनील बड़गवे, जयशंकर प्रसाद, महेश वर्मा, राजेश सिंह, दीप नारायण सिंह, जिले के वरिष्ठ पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।










