भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू को शौण्डिक संघ ने दी बधाई

कुजू। राज्यसभा सांसद सह भाजपा प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष आदित्य साहू को भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर शपथ समारोह में शामिल होने और बधाई देने के लिए बुधवार को झारखंड प्रदेश शौण्डिक संघ जगेसर पलानी परगना के अधिकारी और सदस्य रांची रवाना हुए। इस दौरान संघ के केंद्रीय अध्यक्ष अनिल प्रसाद, महासचिव कुलदीप प्रसाद, कोषाध्यक्ष शंकर प्रसाद के संयुक्त नेतृत्व में पब्लिक हाई स्कूल, कुजू के मैदान में संघ के लोग एकत्रित हुए। जहां सभी ने आदित्य साहू के समर्थन में जमकर नारेबाजी किया। इसके बाद दर्जनों वाहन पर सवार होकर लोग आदित्य साहू को बधाई देने के लिए रवाना हुए। बधाई देने वालो में मुख्य संरक्षक मथुरा प्रसाद साहू, कार्यकारी अध्यक्ष हरिशंकर प्रसाद, भीम प्रसाद साहू, धनेश्वर प्रसाद, प्रो खिरोधर साहू, महेश प्रसाद, डॉ केएन प्रसाद, दिनेश्वर साहू, भागवत साव, जनार्दन प्रसाद, कुणाल प्रसाद, मोती प्रसाद, लखन प्रसाद, प्रेम प्रसाद, रतन प्रसाद, बिनोद प्रसाद, मनोज प्रसाद, प्रदीप प्रसाद, महेंद्र प्रसाद, रवि साहू, दिंगबर साहू, नेगी साव, उमेश साव, संतोष प्रसाद, ननकू प्रसाद, सत्येंद्र प्रसाद, तालेश्वर प्रसाद, संजय प्रसाद, पवन साहू, सुधीर प्रसाद, उत्तम कुमार, अखिलेश प्रसाद, राजेश प्रसाद समेत संघ के लोग शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *