भाजपा पिपरवार मंडल के कार्यकर्ताओं ने नए महाप्रबंधक से की मुलाकात

पिपरवार। भारतीय जनता पार्टी पिपरवार मंडल कमेटी के प्रतिनिधिमंडल ने सीसीएल पिपरवार एरिया के नवपदस्थापित महाप्रबंधक सुजीत कुमार से औपचारिक मुलाकात किया। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूलों का गुलदस्ता देकर नए महाप्रबंधक सुजीत कुमार का जोरदार तरीके से स्वागत किया,साथ ही उन्हें नववर्ष की बधाई दी गई। इस मुलाकात के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने पिपरवार कोयलांचल क्षेत्र में व्याप्त विभिन्न समस्याओं से उन्हें अवगत कराया,साथ ही समस्याओं के समाधान की मांग की गई। वही महाप्रबंधक सुजीत कुमार ने सभी के सहयोग से बेहतर कोयला उत्पादन के साथ-साथ विकास कार्यों को आगे बढ़ाने और क्षेत्र की समस्याओं का समाधान करने की बात कही। इस मुलाकात के दौरान पार्टी पदाधिकारियों ने आशा व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में पिपरवार क्षेत्र में औद्योगिक विकास के साथ-साथ स्थानीय लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान होगा। महाप्रबंधक सुजीत कुमार ने भी सभी का धन्यवाद करते हुए सहयोग एवं समन्वय के साथ कार्य करने की बात कही। इस अवसर पर भाजपा पिपरवार मंडल सांसद प्रतिनिधि लक्ष्मण मंडल,सांसद प्रतिनिधि धनराज भोगता, भाजपा नेता सुखी गंझू,पूर्व मडंल अध्यक्ष धीरेंद्र शर्मा, दिलीप उरांव,हरिनारायण गंझू सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *