भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन को सांसद बिद्युत महतो ने दी बधाई

भारतीय जनता पार्टी को मजबूत और सुदृढ़ नेतृत्व प्रदान करने वाले,बिहार सरकार के मंत्री नितिन नवीन को भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त होने पर जमशेदपुर के सांसद श्री बिद्युत बरण महतो ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं।

श्री महतो ने कहा कि नितिन नवीन का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनना पार्टी के लिए एक ऐतिहासिक और महत्वपूर्ण क्षण है। उन्होंने कहा कि श्री नवीन जी की नेतृत्व क्षमता और संगठनात्मक कौशल को देखते हुए यह नियुक्ति हुई है, जो पार्टी को नई ऊँचाइयों पर ले जाएगी।

श्री महतो ने नितिन नवीन को बधाई देते हुए कहा,आपके नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी और भी मजबूत होगी और देश की सेवा में अपना महत्वपूर्ण योगदान देगी।उन्होंने श्री नवीन जी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और आशा व्यक्त की कि वे पार्टी को और भी सशक्त बनाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *