भाकपा माले की बैठक में शहादत दिवस की तैयारी
सरिया में भाकपा माले सरिया नगर पंचायत कमिटी की बैठक हुई, जिसमें जननायक शहीद कॉमरेड महेंद्र सिंह के शहादत दिवस को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाने की रूपरेखा तैयार की गई।
बैठक में ब्रांचों के पुनर्गठन पर निर्णय लिया गया और अधिक से अधिक संख्या में बगोदर पहुँचकर शहादत दिवस को सफल बनाने का फैसला किया गया। मुख्य अतिथि भाकपा माले राज्य कमिटी सदस्य कॉमरेड भोला मंडल ने कहा कि जनमुद्दों को केंद्र में रखकर शहादत दिवस मनाया जाएगा।
उन्होंने कहा कि बगोदर के पाँच प्रवासी मजदूर अफ्रीका के नाइजर में अपहृत हैं, लेकिन विदेश मंत्रालय सोया हुआ है। मनरेगा मजदूरों का शोषण हो रहा है और छात्रों को छात्रवृत्ति नहीं मिल रही है। इन मुद्दों पर 16 जनवरी को बगोदर में संकल्प लिया जाएगा।
बैठक में माले नेता विजय सिंह, प्रमोद मंडल, जिम्मी चौरसिया और अन्य साथी मौजूद थे। इसके अलावा डुमरियाटांड़ में ग्राम सभा आयोजित की गई, जिसमें शहादत दिवस को सफल बनाने का आह्वान किया गया।










